बिंदुखत्ता में तीन दिवसीय उत्तराणी कौतिक का हुआ शुभारंभ
बिंदुखत्ता। यहां जड़सेक्टर में उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति बिंदुखत्ता के तत्वाधान में 14 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अथिति पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विद्यालयों द्वारा वॉलीवाल व कबड्डी सहित कई गेम कराये गए।

इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन की टीम सहित क्षेत्र के कई सम्मानित जन प्रतिनिधि सहित कमेटी अध्यक्ष देवी दत्त पांडेय, उपाध्यक्ष भगवान सिंह धामी, सचिव शशी कुमार सिंह रावत,कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह दानू ,मेला अधिकारी अजय गर्ब्याल, उपाध्यक्ष पुष्कर दानू हिमाचल कला मंच के निदेशक शेर सिंह दानू, ऑडिटर कविराज धामी, उपसचिव रमेश कुनियाल, प्रमोद कलौनी, पर्व कोषाध्यक्ष केदार दानू मीडिया प्रभार सोनू सुयाल,दानू इंटर कॉलेज के प्रबंधक चन्द्र सिंह दानू रूप सिंह जीना,पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाप सिंह दानू, इन्द्र सिंह पनेरी कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, गोविंद फुलारा,सुंदर सिंह खनका, सहित सभी लोग उपस्थित रहे।
महिला टीम में महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राधा दानू विमला जोशी, मीना कपिल,सरस्वती एरी, तुलसी बिष्ट सहित कई महिलाएं भी उपस्थित रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश