चन्द्र ग्रहण 2022: 16 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस राशि के लोग रहें सावधान!
साल का पहला चंद्र ग्रहण इसबार बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा है. यह 16 मई यानी की सोमवार को लगेगा और एक पूरा चंद्र ग्रहण होगा. बुद्ध पूर्णिमा के साथ-साथ वैशाख की तिथि, वृश्र्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में च्रंद्र ग्रहण लगेगा.
बता दें, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. जिसके कारण सूतक काल भी देश में नहीं लगेगा. इसलिए पूर्णिमा के व्रत पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि यह ग्रहण है इसलिए कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा.
यहां देखा जाएगा चंद्रग्रहण
आपको बता दें, साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, हिंद महासागर में दिखाई देगा. बता दें, चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जो चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर खत्म होगा. जिस देश में ग्रहण दिखाई देता है, वहां के लोगों पर यह ग्रहण प्रभाव डालता है.
इन राशियों के लिए शुभ है ग्रहण
ग्रहण से किसी को लाभ तो किसी को नुकसान होता है. बता दें, कन्या, मकर, मेष, मीन, मिथुन और सिंह राशि के लिए यह ग्रहण शुभ है. इन राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी. धन से संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी. परिवार में एक दूसरे के साथ प्यार बढ़ेगा. बिजनेस से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होंगी. साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत
हालांकि 6 राशियों को ग्रहण के दिन सावधान रहना चाहिए. इन राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है. इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है. इनमें कर्क, तुला, धनु, वृषभ, कुंभ और वृश्र्चिक राशियां शामिल हैं.
ये है चंद्र ग्रहण का समय
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 8 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा, जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी