लालकुआं में धूमधाम से मनाया छठ महापर्व, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की शिरकत,….क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
लालकुआं। पूर्वांचल का सुप्रसिद्ध त्यौहार छठ महापर्व यहां धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को लालकुआं छठ पूजा समिति समेत नगर के आधा दर्जन क्षेत्रों में किये गए छठ महोत्सव के भव्य आयोजन में पहुचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत तमाम जन प्रतिनिधियो ने छठ मैया की पूजा अर्चना कर भगवान सूर्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।
छठ पूजा समिति द्वारा छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सभी क्षेत्रवासियो को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति व आस्था का पर्व होने के साथ ही आपसी भाईचारा और सौहार्द का संगम है। उन्होंने कहा कि भक्ति और आस्था का पर्व छठ पूजा हमें जीवन में उल्लास और धैर्यवान बनने की प्रेरणा देता है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र शाह, महामंत्री दीन बन्धु गुप्ता, प्रेमनाथ पण्डित, कन्हैया लाल, भावनाथ पण्डित, रविशंकर तिवारी, डाॅ राजेन्द्र पाल, डॉ रमेश प्रजापति, लक्ष्मण खाती, दीपक जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, पीयूष मिश्रा, हेमंत पांडे, धन सिंह बिष्ट, बॉबी संभल, राजकुमार सेतिया, राजलक्ष्मी पण्डित, गीता शर्मा, सरस्वती पण्डित, रंजू देवी सहित सैकड़ो श्रद्धालु शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा