सुप्रभात, आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे……
शुक्रवार 10 दिसंबर 2021
मेष राशि
आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है तथा कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है।
वृषभ राशि
आज दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है।
मिथुन राशि
आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. शुक्रवार को आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. दिन अच्छा ही व्यतीत होगा।
कर्क राशि
आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. शुक्रवार को आपका भाग्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे, अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें।
कन्या राशि
आज आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा. दिन में इस राशि के व्यापारियों को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।
तुला राशि
आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. शुक्रवार को आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.
धनु राशि
आज भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा. शुक्रवार के दिन आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे।
मकर राशि
आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।
कुंभ राशि
आज भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमे थोड़ी राहत आपको मिल सकती है. आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.
मीन राशि
आज आप बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज