बिन्दुखत्ता ट्राली लाइन में आज नव ज्योति रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ
बिन्दुखत्ता ट्राली लाइन में नव ज्योति रामलीला मंचन का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। भगवान श्री गणेश पूजा से शुरू कर भगवान श्री राम की विधिवत पूजन की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि स्थानीय सम्मानित बुजुर्ग इन्दर सिंह बिष्ट, पूर्व भंडार इंचार्ज दान सिंह भाकुनी सहित पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह मेहरा सहित कई सम्मानितों द्वारा दीप प्रज्वलित कर आज की रामलीला का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कविराज धामी, उपाध्यक्ष दीपक पाठक, प्रबन्धक रमेश कुनियाल, सचिव किशन रावत, कोषाध्यक्ष दिनेश जीना, उपप्रबंधक नवीन पाठक, उपसचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह दानू, संजय लोहनी, मोहन पांडेय, स्ट्रेच प्रबन्धक सोबन सिंह कुलेगी, डारेक्टर कैलाश जोशी, कमल मिश्रा, उमेश बिष्ट, कंचन सिंह बिष्ट व कमेटी के सभी पदाधिकारी सदस्य सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी