बिन्दुखत्ता नव ज्योति रामलीला : सीता हरण का मंचन देख दर्शक हुए भाव विभोर
बिन्दुखत्ता के इन्द्रा नगर में नवज्योति श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला के 29 वर्ष की छटी दिवस की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमलेश चन्दोला, विशिष्ट अतिथि भीम सिंह रावत, नवीन शास्त्री, पान सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह रौतेला ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान आये हुए सभी अतिथियों का कमेटी के अध्यक्ष कविराज धामी ने आभार व्यक्त किया। छठे दिन की लीला में सुपर्णखा की नाक कटने, खर, दूषण वध व सीता हरण, श्री राम को सबरी के बेर खिलाने तक की लीला का क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा शानदार मंचन किया गया। जिसे देख दर्शक भावुक हो गाए।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कविराज धामी, उपाध्यक्ष दीपक पाठक, प्रबन्धक रमेश कुनियाल, सचिव किशन रावत, कोषाध्यक्ष दिनेश जीना, उपप्रबंधक नवीन पाठक, उपसचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह दानू, संजय लोहनी, मोहन पांडेय, स्ट्रेच प्रबन्धक सोबन सिंह कुलेगी, कैलाश जोशी, कमल मिश्रा, उमेश बिष्ट, मनोज बिष्ट, बसन्त भट्ट, भुवन जोशी, देबू दानू, गोकुल चन्द्र उपाध्याय, कंचन सिंह बिष्ट, मनोज दानू, खुशाल सिंह बिष्ट व कमेटी के सभी पदाधिकारी सदस्य सहित अनेकों दर्शक मौजूद रहे।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी