शिव आराधना के लिए सावन माह का विशेष महत्व है:– महात्मा सत्यबोधानंद
लालकआं। नगर के अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय शिव कथा एवं सत्संग का आयोजन श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता के प्रबंधक युवा संत महात्मा सत्यबोधानन्द के तत्वाधान में हुआ। शिव कथा में महात्मा सत्यबोधानन्द ने कहा है कि वैसे तो शिव आराधना कभी भी किसी भी समय कहीं से भी की जा सकती है जो हमेशा फलदाई रहती है। उन्होंने कहा कि शिव का नाम ही परम कल्याणकारी होता है लेकिन सावन माह में शिव आराधना का विशेष महत्व है। इस महीने में शिवार्चन रुद्राभिषेक जप अनुष्ठान शिवतत्व विवेचन शिव कथा का आयोजन बेहद फलदाई होता है और मनुष्य को समस्त प्रकार के संकटों से छुटकारा मिलता हैं।

महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि शिव कथा का आयोजन परम सौभाग्य का अवसर है और ऐसे अवसर को कभी गवाना नहीं चाहिए उन्होंने कहा कि शिव कथा परम कल्याणकारी होती है। इनके अलावा प्रचारिका बाई, आलोकानंद, लीलावतीबाई, हेमंती बाई, मानसानंद आदि तत्वदर्शी महात्मा द्वारा शिव तत्व पर व्याख्यान किया गया। उसके उपरांत आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने शिव कथा का रसपान ग्रहण किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज