आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…..
सोमवार,21 फरवरी 2022
मेष राशि
आज के दिन पूर्व के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे काफी समय से रुके हुए कार्य बनते दिख रहे हैं। बच्चों की संगत का ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रेम बढ़ेगा। व्यवसाय में दूसरों की सलाह लेना उचित नहीं है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। पूरा दिन आप बेहतरीन मूड में रहेंगे। आज का दिन आपके पक्ष में है। लाल कलर का रुमाल अपने पास रखें
वृष राशि
निर्णय लेने से पूर्व विचार कर लें। बुद्धिमान लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ होगा। नयी रिसर्च आपके लिये काफी लाभकारी रहने वाली है। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। शिवजी को कच्चा दूध अर्पित करें।
मिथुन राशि
कार्य की अधिकता रहेगी। एक साथ बहुत सारे कार्यों को करने से बचें। शान्तिपूर्ण तरीके से अपने कार्यों को करें। युवा गलत संगत में फंस सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। युवा काल्पनिक विचारों में समय बर्बाद न करें। विरोधियों से सावधान रहें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें फिर कार्य का प्रारंभ करें।
कर्क राशि
अपने व्यवहार में मधुरता बनाये रखें। आपके ऊपर काम की बड़ी ज़िम्मेदारी आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना में अनुमान से अधिक धन खर्च होगा। बिजनेस मीटिंग के लिये कहीं बाहर जा सकते हैं। शाम के समय व्यापार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
आज बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। भाई-बहनों की मदद करनी पड़ेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों का वेतन बढ़ सकता है। ऑनलाइन बिजनेस में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। सूर्यनारायण को जल दे करके ॐ घृणि सूर्याय नमः 21 बार जप करें।
कन्या राशि
आज जाब में आपको योग्यता अनुसार काम नहीं मिलेगा। फाइनेंस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी किसी नये कोर्स की तैयारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भरता रखने के कारण परेशानी होगी। बातचीत के माध्यम से विवादों को हल करने का प्रयास करें। वायु विकार के कारण जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि
नौकरीपेशा लोगों को बड़ी कम्पनियों से जॉब ऑफर हो सकती है। आप लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। पैतृक व्यवसाय में सन्तान की भागीदारी को लेकर निर्णय ले सकते हैं। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। सफेद रुमाल अपने पास रखें इत्र लगाकर कार्य पर जाएं।
वृश्चिक राशि
आपको मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। जोखिम भरे निवेश करना उचित नहीं है। महिला जातक आज हीनभावना की शिकार हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन शुभ नहीं है। शान्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें। हनुमान जी को लड्डू अर्पित करें कार्य की सिद्धि के लिए।
धनु राशि
प्रेमी जन का भावनात्मक सहयोग आपको तरोताजा कर देगा। नये कार्यों को शुरू करने के लिये दिन मंगलमय रहेगा। घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। इण्डस्ट्रीज से जुड़े लोगों को बड़े आर्डर मिल सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। माता पिता के चरण स्पर्श कर घर से निकले आज आपकी मनोकामना पूर्ण होगी
मकर राशि
कुछ लोगों को आपका काम पसंद नहीं आएगा। रिटेल व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। गुप्त प्रेम सम्बन्धों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे लोग सीखने का प्रयास करेंगे। आज आप नव प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर सकते हैं। किसी बड़े कार्य के लिए जा रहे हैं तो हनुमान जी के मंदिर का सात परिक्रमा जरूर कर लें। सीताराम नाम का उच्चारण करते हुए परिक्रमा करेंगे मनोकामना पूर्ण होगी।
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था दूर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। धार्मिक कार्यों से धन लाभ होगा। दूसरों की आलोचना करने से बचें। बच्चों को करियर में बड़े अवसर मिल सकते हैं। शत्रु भी आज आपसे मित्रतापूर्ण व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे। दिन सामान्य फलदायी रहेगा। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं यदि आप आज किसी बड़े कार्य को संपन्न करना चाहते हैं तो सबसे पहले हनुमान जी का आशीर्वाद लें कार्य पूर्ण होगा
मीन राशि
अतिवादी विचारों से दूर रहें। कुछ लोग आपको गलत तथ्यों के आधार पर उकसाने का प्रयास करेंगे। डिस्काउंट वाला सामान सावधानी पूर्वक खरीदें। कार्यक्षेत्र में आज अपने रोल से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। लेकिन कोई तात्कालिक निर्णय लेने से बचें। आज का दिन थोड़ा संवेदनशील है। भक्ति और पूजा की तरफ मन लगेगा। गुरु चरण का ध्यान करें गुरु तुल्य पूजनीय व्यक्ति का चरण स्पर्श करें।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज