आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….
शुक्रवार,6 मई 2022
मेष राशि
आपके विचार स्थिर नहीं होने से आप उलझन में रह सकते हैं. बिजनेस या नौकरी में प्रतियोगिता का माहौल रहेगा. आप सफलतापूर्वक उसमें से बाहर आ सकेंगे. नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी. किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें.
वृषभ राशि
आपका मन उलझन में होने के कारण किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे. आप प्राप्त अवसर को खो देंगे. आपकी जिद के कारण किसी के साथ विवाद हो सकता है. कलाकार, लेखक और साहित्यकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे. आपकी वाणी के कारण आपके काम में प्रगति होगी और अन्य लोग उससे प्रभावित होंगे. नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है.
मिथुन राशि
आज आपको लाभ होने की उम्मीद है. दिन आरंभ होते ही आपको स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा. मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ स्वादिष्ट भोजन कर सकेंगे. आज आर्थिक लाभ के साथ आपको उपहार भी मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में सुखमय रहेगा.
कर्क राशि
\आपको शारीरिक और मानसिक भय का अनुभव होगा. मन में उलझन के कारण निर्णय लेना बहुत कठिन हो जाएगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने से उदासी बढ़ेगी. माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है. खर्च बढ़ सकता है. विवाद से दूर रहने की सलाह आपको दी जाती है.
सिंह राशि
आज आपको विविध लाभ मिल सकते हैं. आपकी दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण किसी लाभ से वंचित रह सकते हैं. आपको मित्रों और बुजुर्गों से लाभ होगा. नौकरी या बिजनेस में पदोन्नति तथा आय में वृद्धि हो सकती है. आप अपने जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव कर सकेंगे, पारिवारिक सदस्यों से भी लाभ हो सकेगा.
कन्या राशि
नए काम की शुरुआत करने के लिए बनाई योजनाएं साकार होंगी. पिता से आत्मीयता बढ़ेगी. उनसे लाभ भी होगा. व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है. धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सरकार की तरफ से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गृहस्थजीवन में सुखशांति रहेगी. वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना होगा.
तुला राशि
आज आप प्रवास या किसी देव स्थान पर जा सकते हैं. जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, उनके लिए अनुकूल योग बनेंगे. बच्चों की चिंता परेशान करेगी. नौकरी करने वालों को उनके उच्च अधिकारियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा. आप किसी के साथ बहसबाज़ी न करें. खर्च होने की भी संभावना है.
वृश्चिक राशि
आपको पेट दर्द, दमा, खांसी जैसी तकलीफें हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शरीर और मन अस्वस्थ रहने से बेचैनी रहेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा. कड़े नियम आपको कठिनाई में डाल देंगे. खर्च बढ़ सकता है. पानी से दूर रहना हितकर है.
धनु राशि
आज खुशी, आनंद और शांति प्राप्त कर सकेंगे. अच्छे वस्त्र, मित्रों के साथ घूमना- फिरना और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंदमय बनाएंगे. किसी नए व्यक्ति की ओर आप आकर्षित होंगे और नए लोगों से मिलकर रोमांचित अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में आप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आपको अच्छा दांपत्य सुख भी प्राप्त होगा.
मकर राशि
आपकी तंदुरुस्ती आज अच्छी रहेगी. आप मान- सम्मान तथा आनंद प्राप्त कर सकेंगे. पारिवारिक सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे. आज व्यापार धंधे में अच्छा लाभ हो सकेगा. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. साथ में काम करने वाले लोग आपको सहयोग करेंगे. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. आपको कानूनी मामलों से दूर रहना चाहिए.
कुंभ राशि
आपका दिन मिश्र फलदायक साबित होगा. विचारों के उथल-पुथल के कारण कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना अधिक अच्छा है. प्रवास या यात्रा में विघ्न आ सकता है. इच्छित कार्य पूरा न होने पर आप हताशा और बेचैनी अनुभव करेंगे. पेट में दर्द से परेशानी हो सकती है. संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई की चिंता सताएगी.
मीन राशि
आज आप में ताजगी और स्फूर्ति का आभाव रहेगा. माता की तबीयत खराब हो सकती है. परिजनों के साथ नाराजगी और अन्य कठिनाइयां आपके मन को भयभीत कर देंगी. मकान और वाहन के दस्तावेजी काम में सावधानी रखें. मानहानि हो सकती है. जलाशयों से दूर रहें.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी