आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…..
सोमवार 8 नवंबर 2021
मेष राशि
सोमवार का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है. सोमवार के दिन धन का प्रयोग सोच-समझ कर करें. सोमवार का दिन धन की बचत के लिए अच्छा है. भविष्य को ध्यान में रखकर पूंजी का निवेश कर सकते हैं. रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
वृषभ राशि
राहु आपकी राशि में विराजमान हैं. भ्रम की स्थिति से दूर रहें. धन की प्राप्ति के लिए इस दिन कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है. इसके लिए तैयार रहें. आज आपको जानकार लोगों की सलाह पर गौर करना होगा. बाजार की स्थिति को समझने के बाद ही निवेश करें।
मिथुन राशि
सोमवार का दिन धन के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा. लेकिन इस दिन किया गया परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा. रूके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं. संबंधों का लाभ उठाने का प्रयास करें. निवेश से भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आय के स्त्रोत बढ़ाने की दिशा में भी कदम बढ़ सकते हैं।
कर्क राशि
सोमवार को योजना बनाकर कार्य करने से धन के मामले में सफलता मिल सकती है. आज नए लोगों से मुलाकात होगी. इनकम में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. सोमवार का दिन आपके लिए विशेष है. नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।
सिंह राशि
आज का दिन धन की बचत करने में सफलता मिल सकती है. बाजार में निवेश के बारें में सोच रहे हैं तो जल्दबाजी की स्थिति से बचें. वरिष्ठ और जानकार लोगों की सलाह लेने के बाद ही पूंजी का निवेश करें. कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचें।
कन्या राशि
सोमवार को दिन धन के मामले में शुभ समाचार मिल सकते हैं. भूमि और कृषि आधारित वस्तुओं से लाभ प्राप्त होने का योग बना हुआ है. बाजार में सोच समझकर ही निवेश करें. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
तुला राशि
आज व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है. दिल और दिमाग का संतुलन बनाने की जरूरत है. अति उत्साह से बचें. आय से अधिक धन का व्यय परेशानी बढ़ा सकता है. बेहतर यही होगा कि धन की बचत के बारे में उचित निर्णय लें।
वृश्चिक राशि
बिजनेस में अचानक लाभ की स्थिति बनी हुई है. सोमवार को मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें. आलस से दूर रहें, नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें. कर्ज लेने की स्थिति से बचें।
धनु राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में हो रहा है. धन लाभ के अवसरों की कमी नहीं रहेगी. इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए आलस का त्याग करना होगा और सेहत को ठीक रखना होगा. सोमवार के दिन आय के स्त्रोत बढ़ाने की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक साबित होगा।
मकर राशि
दो बड़े ग्रहों की स्थित आपकी राशि में बनी हुई है. शनि और गुरु की युति मकर राशि में बनी है. परिश्रम और ज्ञान के बीच संतुलन बनाना होगा. लाभ प्राप्त करना है तो आलस का त्याग करें. धन के मामले में आज सावधानी बरतने की जरूरत है. कर्ज देने की स्थिति से बचें।
कुंभ राशि
आज का दिन धन के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहेगा. धन की प्राप्ति के लिए आपको अथक प्रयास करने होंगे. मन प्रसन्न रहेगा. रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. आय से अधिक धन का व्यय परेशान कर सकता है।
मीन राशि
सोमवार को कार्य की अधिकता रहेगी. ऑन लाइन लेनदेन में सावधानी बरतें. बड़ी पूंजी का निवेश सोच समझ कर करें. सोमवार को आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. धन की बचत करें. खर्चों पर नियंत्रण रखें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!