आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…..
शनिवार 13 नवंबर 2021
मेष राशि
आज खुद पर आत्मविश्वास बढेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष राशि
आज संयम रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद समाचार मिलेंगे। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।
मिथुन राशि
आज मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
कर्क राशि
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी आएगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
कन्या राशि
आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों से भेंट होगी।
तुला राशि
आज कार्यों के प्रति मन में उत्साह रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव भी मन में रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
आज मन अशान्त हो सकता है। धर्म कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाइयों से विवाद की स्थिति हो सकती है।
धनु राशि
आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग हैं।
मकर राशि
आज वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु क्रोध पर नियन्त्रण रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मीठे खानपान में भी रुचि बढ़ सकती है। यात्रा के योग हैं।
कुंभ राशि
आज मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव और साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे।
मीन राशि
आज बातचीत में सन्तुलित रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में नियंत्रण रखें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर