आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे……
गुरुवार 23 दिसंबर 2021
मेष राशि
आज कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। अति उत्साही होने से बचें। परिवार में आपसी सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
आज आप ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। चंद्रमा आपके तृतीय भाव में होंगे इसलिए कुछ जातकों को काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा आज के दिन करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप उन कार्यों को पूरा कर सकते हैं जो अभी तक अटके हुए थे। प्रेम में पड़े इस राशि के जातक आज अपने लवमेट को गिफ्ट दे सकते हैं।
मिथुन राशि
आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी ऐसे शब्दों का प्रयोग करने से बचें जिससे कोई आहत हो सकता है। सगे संबंधियों की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन से जुड़े मामलों को लेकर इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। घर से दूर रहते हैं तो आज के दिन घर के लोगों से बात आप कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज के दिन देखने को मिल सकते हैं। चंद्रमा आपके प्रथम भाव में होंगे इसलिए जीवन के हर मुद्दे का आप शांति और शालीनता के साथ हल ढूंढ सकते हैं। आज के दिन वैवाहिक जीवन में भी अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। जो लोग विवाह योग्य हैं घर के लोगों द्वारा उनके विवाह की बातें आज के दिन हो सकती हैं।
सिंह राशि
आज के दिन उधार लेने से भी इस राशि के जातकों को बचना चाहिए। परिवार में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है तो उनका विशेष ध्यान दें। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वाले इस राशि के जातकों को अनुकूल फल आज के दिन मिल सकते हैं। गुरुजनों के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
कन्या राशि
आज का दिन खासा अच्छा साबित हो सकता है। बीते समय में बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। जो लोग अपना बिजनस शुरू करना चाहते थे उनको भी सफलता मिल सकती है। यदि किसी ने आप से उधार लिया था तो वो आज के दिन वापस लौटा सकता है। विदेशी कारोबार से इस राशि के कुछ जातकों को मुनाफा हो सकता है।
तुला राशि
चंद्रमा आज आपके दशम भाव में होंगे इसलिए करियर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग नयी जॉब की तलाश में थे आज के दिन अच्छा ऑफर उनको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। रात के वक्त जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाते नजर आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज के दिन मानसिक शांति प्राप्त होगी। पिता के जरिये इस राशि के कुछ लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे इस राशि के लोग अपने परिवार के लोगों से आर्थिक सहायता आज के दिन पा सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति की मदद से जीवन की किसी बड़ी परेशानी का हल पा सकते हैं।
धनु राशि
आज के दिन हर कार्य को सतर्कता और ईमानदारी के साथ करें नहीं तो परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। सामाजिक स्तर पर मिले जुले परिणाम आपको प्राप्त होंगे। रात के समय आपको कुछ देर ध्यान करके सोना चाहिए मानसिक शांति मिलेगी,नींद भी अच्छी आएगी।
मकर राशि
आपके सप्तम भाव में चंद्रमा आज विराजमान रहेंगे इसलिए वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं। जिन लोगों की शादी हाल ही में हुई है वो जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मीडिया और राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपनी वाणी के प्रभाव से अपनी छवि सुधारने में कामयाब होंगे। साझेदारी के कारोबार में इस राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
आज उन लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर चलें जो आपके सामने आपकी तारीफ करते हैं और पीठ पीछे आपके खिलाफ साजिश। स्वास्थ्य का भी इस राशि वालों को ध्यान देना होगा। हालांकि कुछ जातकों को अपने मामा के पक्ष के लोगों से आज के दिन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। छोटे भाई-बहनों के जरिये लाभ की स्थिति बनने की संभावना है।
मीन राशि
आपके लिए दिन सुखद रह सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, प्रारंभिक शिक्षा अर्जित करने वाले इस राशि के जातक गुरुजनों के साथ मिलकर शिक्षा क्षेत्र में आ रही परेशानियों का हल ढूंढ सकते हैं। प्रेम में पड़े मीन राशि के जातक वीकेंड पर लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज