अल्मोड़ा: हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक पिकअप गहरी खाई में गिरी, एक कि मौत दूसके की हालत गंभीर
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ओखलकांडा के पास हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को सामान से लदी एक पिकअप गाड़ी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान ओखलकांडा के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप में बैठे दो लोग गंभीर घायल हो गए। वाहन खाई में गिरा देख स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस दौरान अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चालक होशियार सिंह पाल निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम परिचालक अशोक कुमार निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश