हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 6 गंभीर घायल
अल्मोड़ा। हल्द्वानी से अल्मोड़ा के शीतलाखेत आ रही बस चमड़िया के पास बस दुर्घटना का पहला अपडेट सामने आया है। चमड़िया के पास हुई केमू दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। बस के नीचे हल्द्वानी निवासी मुन्नी बेलवाल (55) पत्नी मोहनचंद बेलवाल दबी रह गई। सीएचसी गरमपानी में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पंतनगर निवासी आकांक्षा यादव, ज्योलिकोट निवासी नमन बिष्ट तथा रुद्रपुर निवासी पूजा धामी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी निवासी विक्की, हैदराबाद निवासी डी बलराज, ज्योलीकोट निवासी संजू, हल्द्वानी निवासी दीपा देवी, तथा नैनीपुल निवासी त्रिलोक सिंह व चंदन सिंह का सीएससी में ही उपचार किया गया।
गौरतलब है कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रही केमू बस चमड़िया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में केमू बस सड़क पर पलट गयी। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया है। स्थानीय लोग यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। और राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बस में 22 से 23 लोग यात्रा कर रहे हैं। बस अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश