रानीखेत में इस तारीख से होगी अग्निवीर कोटा भर्ती रैली, सभी राज्यों के युवा ले सकेंगे भाग
रानीखेत। थल सेना में अग्निपथ योजना के तहत अब यूनिट मुख्यालय कोटा भर्ती रैली में युवाओं को मौका मिलेगा। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय में पहले 17 अक्टूबर से प्रस्तावित अग्निवीर जनरल ड्यूटी व ट्रेडमैन की भर्ती रैली अब 7 से 13 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन उत्तराखंड के सभी जिलों के युवा हिस्सा ले सकेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर समेत आठ राज्यों के नौजवानों को मौका दिया जाएगा। आखिरी दिन विशिष्ट खिलाड़ियों की भर्ती होगी।
भर्ती अधिकारी कार्यालय केआरसी मुख्यालय के अनुसार सोमनाथ मैदान में 17 से 23 अक्टूबर तक होने वाली यूनिट मुख्यालय कोटा भर्ती रैली अब 7 नवंबर से शुरू होगी। इसमें उत्तराखंड के युवाओं को पहले मैदान में उतारा जाएगा। 8 नवंबर को शारीरिक मापदंड में पास नौजवानों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पूर्वोत्तर राज्यों के युवा हिस्सा लेंगे।
दौड़ व शारीरिक मापदंड में पास युवाओं के दस्तावेजों की जांच 10 को होगी। 11 नवंबर को अग्निवीर ट्रेडमैन की भर्ती रैली में सभी राज्यों के युवा हिस्सा लेंगे। 12 को शारीरिक मापदंड में पास नौजवानों के दस्तावेज चेक किए जाएंगे। 13 नवंबर को सभी राज्यों के अग्निवीर जनरल ड्यूटी विशिष्ट खिलाड़ियों की भर्ती होगी। भर्ती रैली में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र की ओर से जारी किए गए भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश