उत्तराखंड: विजिलेंस की बड़ी करवाही, यहां रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में विजिलेंस टीम ने एक रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रजिस्ट्रार का नाम हबीब अहमद बताया जा रहा है, एसपी विजिलेंस के मुताबिक शिकायत के बाद अल्मोड़ा जिले के साल्ट में विजिलेंस के एक टीम भेजी गई थी , विजिलेंस टीम ने सल्ट तहसील में अपना जाल बिछा कर कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है , कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी तहसील से भी एक रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को विजिलेंस की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रहलाद मीणा के निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद की सल्ट तहसील में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने तहसील के एक रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है ।
एसपी मीणा ने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि ये कानूनगो के रिश्वत लेने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी विजिलेंस ने हल्द्वानी में रजिस्टार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश