उत्तराखंड: पेशी के दौरान फरार कैदी को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा। 15 सितंबर को पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी कमल सिंह बिष्ट पुत्र भुवन सिंह निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी थाना दन्या तहसील भनोली को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपा पेशी के दौरान अल्मोड़ा कोर्ट से पुलिस जवानों को धक्का देकर फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
फरार कैदी की गिरफ्तारी हेतु 06 टीमें काम्बिंग एवं 08 टीमों द्वारा नाकाबन्दी कर आसपास के क्षेत्रों जंगलों के साथ-साथ विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा स्वंय मौके पर रहकर काँम्बिंग करवायी गयी। सम्भावित क्षेत्रों में सघन काम्बिंग/ जनपद के बाँर्डरों पर सघन वाहन के साथ-साथ अन्य जनपदों में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया, आसपास के क्षेत्रों व जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाश की गई।
एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती एव साईबर टीम के कानि0 बलवंत प्रसाद एवं कानि0 इन्द्र कुमार द्वारा दिन-रात सुरागरसी पतारसी कर आरोपी के संभावित ठिकानों की छानबीन की गई।
एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार कैदी की गिरफ्तारी के प्रयास हेतु लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया, जिसमें सर्विलास सैल की मदद ली गयी. पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पंजाब के कांछल, चंडीगढ़ के सेक्टर 11, सेक्टर 12 के रोज गार्डन, सेक्टर 22 व पीजीआई के लंगरों में तलाश किया गया। एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए किए गए दिन रात अथक प्रयास से दिनांक 25 सितंबर 2022 को दबिश देकर फरार कैदी कमल सिंह बिष्ट को खुडडावाला, अलीशेर चण्डीगढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा फरार कैदी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5,000 रु0 के नगद ईनाम से पुरुस्कृत किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश