उत्तराखंड : यहां मातम में बदली खुशियां, बिटिया की मेहंदी रस्म में डांस कर रहे पिता को आया हार्ट अटैक, मौत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां पिता की मौत विवाह से ठीक एक दिन पूर्व बिटिया के मेहंदी समारोह के दौरान ही हो गई। पिता अन्य रिश्तेदारों के साथ नाच रहे थे। इसी बीच अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर ही गिर गये। उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना यहां धारानौला क्षेत्र की है। दरअसल, चन्द्र शेखर लोहनी की बिटिया की शादी थी। यह शादी रविवार के रोज हल्द्वानी के एक बैंकेट हॉल में तय थी। इससे एक रोज पूर्व शनिवार रात मेहंदी का कार्यक्रम उनके घर पर ही चल रहा था। तमाम सगे-संबंधी इस खुशी के पल पर उनके घर आये हुए थे। मेहंदी व अन्य रस्में निर्विध्न चल रही थी। घर पर हंसी-खुशी का माहौल था। इस खुशी के पल में बिटिया के पिता अन्य लोगों के साथ डांस कर रहे थे। इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। घबराये परिजन उन्हें बेस अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।
पिता के असमायिक निधन के बाद बिटिया के मामा ने अपना फर्ज निभाया। चूंकि सारी तैयारियां हो चुकी थीं। अतएव विवाह टाला नहीं गया। रविवार को दुल्हन के मामा व अन्य रिश्तेदार विवाह रस्म को संपन्न कराने के लिए हल्द्वानी चले गए। जहां देर रात दुल्हन का विवाह संपन्न हुआ। दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश