बागेश्वर: दो नाबालिग बच्चियों को कमरे में बंद कर पीटा, वीडियो वायरल होने पर एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग बच्चियों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दोनों बच्चियां रो-रोकर अपनी मां को याद करती नजर आ रही हैं और आरोपियों से रहम की भीख मांग रही हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अब भी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, मामला बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र का है। परिजनों की शिकायत पर कपकोट थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बागेश्वर के सीओ अजय साह ने बताया कि आरोपियों और पीड़ित बच्चियों के बीच जान-पहचान थी।
सोमवार शाम आरोपियों ने ग्रे रंग की वैन्यु कार से फरार होने की कोशिश की थी। बैरिकेडिंग के दौरान कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने कार को रोक लिया और तीन में से एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान खाईबगड़ कपकोट निवासी 23 वर्षीय योगेश गड़िया के रूप में हुई है। उसने अपने फरार साथियों के नाम लक्की कठायत और दीपक उर्फ दक्ष कोरंगा बताए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!