उत्तरखंड: यहां विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बागेश्वर में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने पटवारी को पट्टी नंदीगांव तहसील काफलीगैर 1,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसके द्वारा अपनी गांव की जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए आवेदन किया था, जिसके एवज में पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा आयु 48 वर्ष पुत्र स्व. हीरा सिंह बोरा मूल निवासी ग्राम धान डंगोली पोस्ट थान डंगोली थाना बैजनाथ तहसील गरूड बागेश्वर हाल पटवारी पट्टी नंदीगांव तहसील काफलीगैर जनपद बागेश्वर द्वारा 2000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी शिकायतकर्ता से 1000/- रुपया पूर्व में ही ले चुका था तथा शेष 1000/- रूपये की मांग कर रहा था।
जाँच सही पाये जाने पर अनिल सिंह मनराल द्वारा तत्काल निरीक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा आज कटफुड़छिना में किराये के पटवारी कार्यालय से शिकायतकर्ता से 1000/- (एक हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरसकार देने की घोषणा की गयी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप