उत्तराखंड: यहां पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने पति के सिर पर मारा पत्थर, माैके पर हुई माैत
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां किरौली गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इस दाैरान पति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।
रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप