उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते इस जिले में कल 8 जुला को भी स्कूल रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें 👉

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनाँक 07.07.2024 को अपरान्हः 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। तद्कम में वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर दिनांक 08.07.2024 (सामेवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 08.07.2024 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्‌नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad