हादसा : बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार के ऊपर गिरा बोल्डर, बेटे की मौत, मां और चालक घायल
चमोली। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार के ऊपर चमोली के बाजपुर में अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजने की कार्रवाई की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा टियागो कार संख्या UP54AB4631 के ऊपर चमोली के बाजपुर में अचानक एक बोल्डर गिर गया. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में अस्पताल ले जाते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मृतक की मां व कार चालक घायल हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक कार के ऊपर पत्थर गिरने से शशांक अग्रवाल (26) पुत्र स्वर्गीय प्रदीप अग्रवाल निवासी कोपागंज थाना कोपागंज, तहसील मऊ, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत