चमोली में बड़ा सड़क हादसा: विवाह समारोह से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल
चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोपाटा सड़क पर ढलान पर खड़ी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। वहीं एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मोपाटा गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद चौड़ और कोटेड़ा गांव के पांच लोग लौट रहे थे। सभी लोग लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचे और चौड़ गांव निवासी नारायण सिंह की कार में सवार हुए। बताया गया कि कार ढलान पर खड़ी थी और जैसे ही लोग बैठना शुरू हुए, वाहन अचानक पीछे की ओर खिसक गया और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के समय कार चालक वाहन में बैठा भी नहीं था।
दुर्घटना में चौड़ गांव की बसंती देवी (38), पत्नी कुंवर सिंह, और मोहनी देवी (48), पत्नी स्व. मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी गांव के भजन सिंह (65), पुत्र वादर सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे में ज्योति (22), निवासी कोटेड़ा गांव और खिलाप सिंह, निवासी चौड़ गांव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार देवाल स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर