उत्तराखंड : चमोली हादसे में बड़ी कार्यवाही, सस्पेंड इंजीनियर समेत 3 गिरफ्तार
चमोली। उत्तराखंड के चमोली में हुए दर्दनाक हादसे में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इस मामले में सस्पेंडेड इंजीनियर स्नेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ज्वाइंट वेंचर कंपनी के सुपरवाइजर पवन चमोला, विद्युत विभाग की लाइनमैन महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने उत्तराखंड जल संस्थान गोपेश्वर के सहायक अभियंता हरदेव लाल आर्य को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस से पहले शनिवार सुबह जल संस्थान के एई को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
वही, चमोली के एसटीपी में घोर लापरवाही करने वाली संचालक कंपनी के अधिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्लांट संचालन की एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) का अध्ययन कर रही है। जल्द ही कंपनी के आला अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इसके लिए पुलिस की तीन टीमें नोएडा, पंजाब और तमिलनाडु में दबिश भी दे रही हैं। वही आवश्यकता पड़ने पर अन्य टीमों को भी वहां भेजा जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मुख्य फोकस हादसे के प्रमुख कारण और लापरवाही करने वालों का पता लगाने पर है। इसके अलावा प्लांट संचालक कंपनी ने अपनी जिम्मेदारियों को कितना निभाया, इसकी भी जांच की जा रही है। एक दिन पहले हादसा होने के बाद भी कंपनी के अधिकारियों ने गंभीरता क्यों नहीं दिखाई। इसका जवाब भी तलाशा जा रहा है। इसके लिए प्लांट का संचालन कर रही कंपनियों के प्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश