उत्तराखंड : यहां चलती गाड़ी पर गिरा बोल्डर, पति-पत्नी की मौत।
चमोली। उत्तराखंड के चमोली से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कर्णप्रयाग ग्वालदम सड़क पर बगोली के पास कार पर चट्टान का टूटने से कार में सवार 2 लोगो की मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
प्राप्त जानकारी के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि देहरादून से थराली की और जा रही अल्टो कार uk 11 6123 के ऊपर बगोली के समीप चट्टान टूट कर गिर गई .जिसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक बलबीर सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 45 निवासी कुलसारी मेटा एवं सावित्री देवी पत्नी बलबीर सिंह उम्र 40 निवासी कुलसारी मेटा के रहने वाले थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।


हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा