उत्तराखंड : यहां आकाशीय बिजली गिरने से देवर–भाभी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां पर बिजली गिरने से देवर-भाभी की मौत हो गई। दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बीती 29 सितंबर की रात करीब 9:00 बजे की है जब दोनों देवर भाभी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई और इस हादसे में 28 वर्षीय प्रकाश लाल और 24 वर्षीय हेमा का देहांत हो गया है बताया जा रहा है कि हेमा की 6 बेटियां और हाल ही में एक बेटा हुआ था जो की 6 महीने का है। वहीं प्रकाश लाल के दो बेटे हैं जो तीन-चार साल के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश