उत्तराखंड : यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। यहां द्रोणागिरि मार्ग पर सुराहीथोता के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई जा गिरा है, मौके पर ही चालक की मौत हो गयी।
गुरुवार की शाम थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि द्रोणागिरि मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई जा गिरा है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर जोशीमठ से SDRF टीम HC दिगपाल लाल के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंची टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन गुरखा रेजिमेंट का (UK15C 9007) था जिसमे एक ही व्यक्ति सवार था। उक्त वाहन सवार नीति घाटी की ओर घूमने गया था एवं वापस आते समय वाहन फिसलने से अनियंत्रित होने पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
SDRF टीम द्वारा मध्य रात्रि घनघोर अंधेरे में मौके पर पहुँचकर किसी तरह रोप की सहायता से गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुँच बनाई गई। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त शव को स्ट्रेचर की सहायता से 600 मीटर ऊपर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस को सौप दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत