चंपावत: यहां जवानों को लेकर जा रही आइटीबीपी की बस खाई में गिरी।।
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में आज सुबह एक हादसा हो गया। जवानों को टनकपुर से पिथौरागढ़ लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिर गई। राहत-बचाव कार्य में जारी है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सौभाग्य से बस के पेड़ में अटक जाने से बस खाई में ज्यादा नीचे नही गिरी, और बस में सवार जवान बाल बाल बच गए, जवानों को हल्की फुल्की खरोच आई है।

जानकारी के अनुसार आइटीबीपी 13 बटालियन की बस गुरुवार तड़के टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी, टनकपुर-चंपावत हाईवे पर सिन्याड़ी के पास चालक के नियंत्रण खोने से बस खाई की ओर गिर गई। खाई की ओर पेड़ होने की वजह से बस ज्यादा नीचे नही गई। बस में 10 जवान सवार थे।
एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया की सभी जवान सुरक्षित है। चल्थी चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाल लिया है। जवानों को हल्की-फुल्की चोट आई है। मौके पर आपात कालीन सेवा 108 ने पहुंच कर जवानों का उपचार किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!