उत्तराखंड: यहां 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 700 पदों पर होगी सीधी भर्ती
चंपावत। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। कौशल विकास एवं रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 25 अगस्त को देवीधुरा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि रोजगार मेला राजकीय इंटर कालेज में आयोजित होगा, जिसमें टाटा मोटर्स और क्वैस ग्रुप जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
मेले में विभिन्न पदों पर लगभग 700 रिक्तियों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले में 12वीं, आईटीआई, स्नातक तथा परास्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तथा निर्धारित वेतनमान 16,250 रुपये प्रति माह रखा गया है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05965-297303, 9759036349 या 9411348111 पर संपर्क किया जा सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल: चार DSP के बदले कार्यक्षेत्र, रविकान्त सेमवाल रामनगर तो लव शर्मा बने हल्द्वानी CO
आज का राशिफल (07 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: SIR के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, जिले में 6.97 लाख मतदाता; राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां