उत्तराखंड मौसम: 8 जिलों में येलो अलर्ट, हल्द्वानी-रामनगर समेत कई इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का खतराउत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम को लेकर अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 6 अक्टूबर दोपहर 12:56 बजे से 7 अक्टूबर दोपहर 12:56 बजे तक राज्य के आठ जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ग्राफिक एरा ने अंतरिक्ष नवाचार को दी नई ऊंचाई


अलर्ट वाले जिलों में अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर शामिल हैं।


इन इलाकों में खास सतर्कता
मौसम अलर्ट के मुताबिक खटीमा, गदरपुर, टनकपुर, हल्द्वानी, लोहाघाट, रामनगर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार, लक्सर, रुड़की, भगवानपुर, डोईवाला, देवप्रयाग, मसूरी, चकराता, श्रीनगर, कौसानी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग 7 घंटे रहेगी बंद, 6 अक्टूबर रात 10 बजे से 7 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक


इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है।


प्रशासन और स्थानीय लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। वाहन चालकों को भी तेज हवाओं और बारिश की स्थिति में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad