पूर्णागिरि धाम में लगातार जारी श्रद्धालुओं की भीड़ — 24 घंटे में 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चंपावत। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब निरंतर उमड़ रहा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहाँ दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। बीते 24 घंटों में 16,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालु रेल, बस और निजी वाहनों के माध्यम से टनकपुर पहुँच रहे हैं, जिससे ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर तक लगातार भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। मंदिर मार्ग भक्ति, श्रद्धा और आस्था के अद्भुत वातावरण से गुंजायमान है।

यात्रा मार्ग पूर्णतः सुरक्षित एवं सुविधाजनक है
प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं – जैसे कि सुरक्षाकर्मी, CCTV निगरानी, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, स्वच्छ पेयजल, विश्राम स्थल, शौचालय, महिला सहायता केंद्र, साफ-सफाई इत्यादि। सम्पूर्ण मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस बल द्वारा मंदिर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को सतर्कता के साथ लागू किया गया है। भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन व सहायता सेवाओं को पूरी मुस्तैदी से संचालित किया जा रहा है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे यात्रा मार्ग में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता केंद्र या पुलिस से संपर्क करें ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल