उत्तराखंड के युवक की लुधियाना में चाकू घोंपकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक निवासी एक युवक की उसके साथियों ने मामूली कहासुनी के बाद लुधियाना में हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पंजाब के पीएयू थाने में चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को मृतक का शव पाटी पहंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। युवक की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत के पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा निवासी 26 साल के विजय गिरी पुत्र स्व.लक्ष्मण गिरी लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। डेढ़ सप्ताह पहले ही विजय ने लुधियाना पंजाब स्थित पीएयू थाने के पास होटल में ज्वाइन किया था। विजय के साथ इस रेस्टोरेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवक भी काम करते थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर विजय का उसके चारों साथियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है। पंजाब पुलिस के अनुसार मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!