Uttarakhand: इस जिले में 25 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद,…..आदेश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

चंपावत। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2024 को जारी चेतावनी के अनुसार जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के संकुल आमबाग तथा संकुल चंदनी में दिनाक 23 जनवरी 2024 से दिनांक 25 जनवरी, 2024 तक (03 दिन) जनपद के समस्त ऑगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्र- छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षणेतार कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad