उत्तराखंड : यहां रीठा साहिब जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,…..कई घायल
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले से देर रात सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। रीठा साहिब जा रही सिक्ख श्रद्धालुओं से भरी चम्पावत-टनकपुर एनएच पर धौन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में पांच दर्जन के करीब यात्री बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रही है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं है। वहीं कुछ लोग चोटिल हुए हैं।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना अनुसार रविवार की रात लगभग 10:04 बजे धौंन से 1 किलोमीटर चंपावत की ओर रीठा साहिब जाने वाली बस सड़क में पलट गई है। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, पुलिस व आपदा की टीम मौके पर पंहुच गई है।
पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बस में लगभग 50 से 60 के बीच यात्री बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर घायल है जिन्हें इस घटना में मामूली रूप से अन्य घायलों के साथ जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना में सकुशल बचे यात्रियों को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। उनके लिए रेन बसेरा गौरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना