उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, स्कूल के शौचालय की छत गिरी, 1 छात्र की मौत, 3 की हालत गंभीर
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित मौनकांडा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में आज सुबह शौचालय की छत गिरने से कक्षा 3 के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 3 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छत गिरने की सूचना के बाद तमाम ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। दुर्घटना के बाद स्कूल के अन्य बच्चे भी दहशत में है।
मिली जानकारी के अनुसार चंपावत के पार्टी विकासखंड के मोनकांडा प्राथमिक विद्यालय के बाथरूम की छत आज सुबह भरभरा कर गिर गई, जिससे उसके नीचे कक्षा 3 का छात्र 8 वर्षीय चंदन सिंह के दबने से मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य छात्र सोनी, रिंकू एवं शगुन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विद्यालय की छत पहले से ही काफी जर्जर हालत में थी और आज वह इन छात्रों के ऊपर आ गिरी।
घटना के बाद तत्काल डीएम द्वारा राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं एवं पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष है और मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!