उत्तराखंड : यहां हुआ दर्दनाक़ हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां जिले के अमोड़ी खटोली मार्ग में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमे 5 लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब पौने चार बजे हुआ। पांचों लोग अमोडी से खटोली की तरफ जा रहे थे। तभी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान शंकर सिंह निवासी डोला कांडा, राजू सिंह निवासी खटोली, जगत सिंह निवासी लड़ाबोरा की मौत हो गई। वहीं, स्वरूप सिंह निवासी खटोली और कुंदन सिंह निवासी पचनयी घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दूरस्थ क्षेत्र होने पर ग्रामीणों ने मांग की कि मृतकों का पोस्टमार्टम वहीं कराया जाए। जिसके बाद सीएम के निर्देश पर तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज