उत्तराखंड: यहां फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर अधिकारी बनने पहुंची महिला का भंडाफोड़। मुकदमा दर्ज –
चंपावत। फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे डीपीओ की कुर्सी पाने वाले मामले में चंपावत कोतवाली में प्रभारी डीपीओ आरपी बिष्ट ने मामला दर्ज करा दिया है। दरअसल, एक महिला डीपीओ का नियुक्ति पत्र लेकर जिला कार्यक्रम विभाग कलक्ट्रेट पहुंची थी। तब पत्र पर जरूरी कार्रवाई के लिए सीडीओ को लिखा गया था।
निदेशालय से पत्र के फर्जी होने की पुष्टि होने के बाद शनिवार को पूरे वाक्य का पता चला। महिला ने अपने लिए आवास आवंटन करने के लिए भी कहा। कार्यालय के लिपिक ने उनसे नियुक्ति पत्र मांगा। संदेह होने पर उसने निदेशालय फोन किया तो वहां से किसी भी तरह की नियुक्ति से इनकार किया।
प्रभारी डीपीओ आरपी बिष्ट ने महिला से सीडीओ कार्यालय चलने को कहा तो महिला कार में बैठकर भाग निकली। महिला के साथ तीन और लोग थे। यह महिला 19 जुलाई को फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ कलक्ट्रेट भी पहुंची थी।
महिला को 39 किमी दूर चल्थी पुलिस चौकी ने दबोचा। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई पुलिस अधिकारियों ने पांच घंटे से लंबी पूछताछ की। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला को शनिवार शाम छोड़ दिया गया है। अलबत्ता उनके दस्तावेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए थे।
जांच अधिकारी एसएसआई देव गोस्वामी ने बताया कि महिला पर 420, 467, 468 धारा में मामला दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की माता भी देहरादून महिला एवं बाल विकास कार्यालय में तैनात है उसे जॉइनिंग लेटर भी सचिवालय में तैनात एक कर्मचारी ने दिया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!