उत्तराखंड: यहां नाबालिग किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चंपावत। जिले के लोहाघाट शहर में एक नाबालिग किशोरी ने दुष्कर्म के बाद बच्चे को जन्म दिया है। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग छात्रा के साथ क्षेत्र का एक युवक लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। बुधवार को छात्रा ने चंपावत जिले के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी