उत्तराखंड-(दुःखद) : पूर्णागिरी दर्शन को आये उप्र के दो युवक शारदा नदी में डूबे
टनकपुर। उत्तराखंड के पूर्णागिरी में दर्शन के लिये आये उत्तर प्रदेश के दो युवक सोमवार को शारदा नदी में डूब गये। दोनों लापता हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) दोनों की तलाश में जुटी है।
टनकपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अविनाश वर्मा ने बताया कि उप्र बरेली के आवंला के रहने वाले दो युवक मुकेश (20) व राजू (15) आज सुबह प्रसिद्ध पूर्णागिरी मेले में दर्शन के लिये आये थे। इसी दौरान ठुलीगाड़ के पास दोनों शारदा नदी में डूब गये।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस व अग्निशमन बल के जवान मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य चलाया गया। उन्होंने बताया कि देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई थे। दोनों नदी किनारे एक पत्थर में सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और दोनों नदी में गिर गये। देखते ही देखते दोनों लापता हो गये।
देर शाम तक एसडीआरएफ की ओर से शारदा नदी में तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में निराशा फैल गयी। श्री वर्मा ने बताया कि दोनों की तलाश के लिये मंगलवार सुबह भी तलाशी अभियान चलाया जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश