उत्तराखंड: चंपावत के उप जिला अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, प्रशासन में हड़कंप..
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां SDM सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं। सोमवार को चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। उनके कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस जानकारी से स्थानीय प्रशासन, पुलिस से लेकर शासन स्तर तक हड़कंप मचा हुआ है। जिनकी खोजबीन के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
बताते चलें कि चंपावत मुख्यालय मैं चंपावत तहसील में तैनात एसडीएम अनिल चिन्याल के लापता होने की खबर के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी एसडीएम की तलाश में जुट गए हैं सूत्रों के अनुसार विभागीय अधिकारियों को सोमवार सुबह एसडीएम अनिल चन्याल के लापता होने का पता लगा एसडीएम अनिल के 2 दिन से लापता होने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि एसडीएम अपने सरकारी फोन को अपने आवास में छोड़ गए हैं वही उनका प्राइवेट फोन स्विच ऑफ बता रहा है पुलिस जोर शोर से एसडीएम अनिल की तलाश में जुटी हुई है सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं वही एसडीम का प्राइवेट फोन स्विच ऑफ होने की वजह से तलाश में आ रही है दिक्कत है पुलिस कप्तान ने साइबर सेल को अलर्ट मोड पर रखा है फिलहाल अभी तक इस पूरे मामले में जनपद के सभी छोटे बड़े अधिकारी मीडिया को बयान देने से बच रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक एसडीएम अनिल अपने पैतृक घर भी नहीं पहुंचे हैं ऐसे में हो सकता है कि आने वाले समय में जिला पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाए, फिलहाल जनपद के सभी आला अधिकारी इस मामले को लेकर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक