उत्तराखंड : यहां संदिग्ध हालात में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी,…..हत्या की आशंका
चंपावत जिले में स्थित ग्राम चौकी क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी ने चौकी (फूंगर) क्षेत्र में मंच तामली रोड पर पैती के समीप बन रहे खेल मैदान के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर लोगों का जमावड़ लग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका तल्ली चौकी की रहने वाली थी। कल शाम को युवती को चौकी गांव में घूमते हुए देखा गया था।
युवती का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश