Uttarakhand : बजट सत्र के बीच आज धामी कैबिनेट की बैठक, सख्त भू-कानून समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट होगी. देहरादून विधानसभा भवन होने वाली कैबिनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. क्योंकि वर्तमान समय में विधानसभा बजट सत्र आहूत है और ऐसे में इस मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान उत्तराखंड राज्य से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण विषय भू-कानून पर सहमति बन सकती है. इसके अलावा तमाम नीतियों और तमाम विभागों से संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल 2024 में वादा किया था कि आगामी बजट सत्र में उनकी सरकार प्रदेश में सख्त भू-कानून लेकर आएगी. लिहाजा वर्तमान समय में विधानसभा बजट सत्र चल रहा है और हाल ही में हुए मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान भू-कानून पर मंत्रिमंडल की मुहर नहीं लगी थी. ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान भू-कानून पर मंत्रिमंडल अपनी सहमति जाता सकती है।

इसके साथ ही सरकार संशोधित भू-कानून विधेयक को सदन से पारित कर सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2025, परिवहन विभाग की रोड सेफ्टी पॉलिसी, शिक्षा विभाग में बीआरपी-सीआरपी के साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 4100 पदों पर भर्ती संबंधित प्रस्ताव, प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत

इसके अलावा उत्तराखंड के पुराने बाजरों को नए सिरे से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव, उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई करने वाले डॉक्टर्स अगले दो साल तक दूसरे राज्यों में नौकरी नहीं कर सकेंगे, इससे संबंधित प्रस्ताव. एकल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad