Big breaking :-गौला का खनन सत्र बढ़ाया गया, अब जून तक चलेगी गौला,……आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि गोला नदी में खनन निकासी सत्र को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।
अपर सचिव उत्तराखंड शासन लक्ष्मण सिंह द्वारा जारी पत्र में महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई उत्तराखंड को निर्देशित किया गया है। कि गोला नदी के क्षेत्रफल 1497 हेक्टेयर नदी तल वन क्षेत्र में खनन पट्टे की समय अवधि बढ़ाई गई है। जिसमें वर्तमान खनन सत्र की समाप्ति की तिथि 30 जून 2023 तक अनुमति प्रदान की गई है। उधर स्टोन क्रेशर एसोसिएशन ने खनन क्षेत्र बढ़ाए जाने को लेकर सरकार का धन्यवाद अदा किया है।
स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि खनन सत्र बढ़ाए जाने से हजारों मजदूर वाहन स्वामियों और स्टोन क्रेशर के हित में सरकार द्वारा फैसला लिया गया है जिससे वह सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद