Big breaking : विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार,…मचा हड़कंप
देहरादून। हरिद्वार तहसील में तैनात एक रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम ने अन्य कर्मचारियों से 20 घंटे तक पूछताछ की।
दरअसल,हरिद्वार निवासी संजय सिंह ने एक जमीन अपनी पत्नी के नाम खरीदी थी,जिसकी दाखिल खारिज करवाने के लिए उन्होंने तहसील में फाइल लगाई थी। संजय सिंह ने विजिलेंस को शिकायत कर बताया कि दाखिल खारिज के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत के बाद विजिलेंस ने तहसील में अपनी फिल्डिंग सजाई और संजय सिंह को पैसे लेकर कानूनगो के पास भेज दिया और पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.
बताया गया है कि 2800 रुपए की रिश्वत ली गई थी। रिश्वत लेने वाले रजिस्ट्रार कानूनगो का नाम राजेश मारवाह बताया जा रहा है। इसके अलावा विजिलेंस की टीम ने तहसील के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की। विजिलेंस टीम की छापेमारी से तहसील में हड़कंप मच गया|

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!