देहरादून : राज्य में जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी, इन जिलों मे भारी वर्षा होने की संभावना का यलो अलर्ट
देहरादून। राज्य के मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 29 जुलाई को उत्तरकाशी , चमोली और बागेश्वर , जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
30 जुलाई को राज्य के देहरादून ,नैनीताल , टिहरी , पौड़ी , चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 31 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़