देहरादून: राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, बैठक में लिए गये ये महत्वपूर्ण फैसले
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन कैबिनेट बैठक में आज जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया।
सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है।
जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं।
ये फैसले लिए गए
45 करोड़ की आर्थिक सहायता को कैबिनेट ने जारी करने की मंजूरी
05 जगहों को पुनर्वास के लिए किया कैबिनेट ने चिन्हित
चार हजार की जगह 5 हजार किया गया प्रभावित परिवारों के लिए किराया की दर
एक हजार की किराए राशि कैबिनेट ने बढ़ाई।
कैबिनेट में मौजूद मंत्रियों ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का लिया फैसला।
जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे मंत्री एक माह का वेतन।
राहत शिविरों में रह रहे लोगों को 450 रुपये खाने के एक दिन के लिए दिए जाएंगे।
यदि कोई राहत शिविर के बजाय खुद से खाना बनाता है तो उसे भी एक दिन के एक व्यक्ति के 450 रुपये खाने का दिया जाएगा।
विस्थापन के लिए 15 हजार रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे
बड़े पशुओ के लिए चार 80 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 40 रुपये दिए जाएंगे
नवंबर महीने से 6 महीने के लिए बिजली और पानी के बिल माफ किये गए
साल तक सहकारी बैंक से लिए गए लोन को अगले एक साल तक न भरने की छूट
वाणिज्यक व सरकारी बैंक की किस्त पर एक साल तक रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत