देहरादून: वन दरोगा भर्ती फर्जीवाड़ा में इन दो आरोपियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा में भी ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साइबर थाना देहरादून पर वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को लेकर बीते दिवस मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसकी परतें भी एसटीएफ ने खंगालनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज एसटीएफ द्वारा ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए गए अभ्यर्थियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थियों से प्रारंभिक पूछताछ से स्पष्ट हो गया है कि इस भर्ती परीक्षा के दौरान सुनियोजित तरीके से एक गिरोह द्वारा इस परीक्षा में अनुचित साधनों से अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराई गई है।
आज एसटीएफ द्वारा इस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों की गिरफ्तारी की गई है।
प्रशांत कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 28 निवासी ग्राम खानपुर, हरिद्वार.
रविंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह उम्र 27 निवासी वार्ड नं 11, लक्सरी, थाना लक्सर, हरिद्वार शामिल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी