देहरादून: धामी कैबिनेट की अहम बैठक कल, इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला
देहरादून। धामी मंत्रिमण्डल की बैठक कल 11 जनवरी 2024 को दोपहर तीन बजे से होगी। कैबिनेट की बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल) देहरादून में होगी।
इस दौरान कैबिनेट बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में एकल महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी के और अधिक मजबूत प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा।
एकल महिला में अविवाहित, निराश्रित, तलाकशुदा,एसिड अटैक या फिर परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं। इन समस्त महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की घोषणा मुख्यमंत्री धामी ने की थी। ऐसे में सभी महिलाओं को 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी, जिसके लिए विभाग ने पूर्ण तैयारी कर ली है।
वहीं राज्य कर्मचारियों को DA का फैसला भी कैबिनेट बैठक में हो सकता है। राज्य कर्मचारी पिछले साल से ही लगातार मांग कर रहें थे। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस कैबिनेट बैठक में DA को लेकर सरकार फैसला ले सकती है। इसके अलावा भी कई फैसले कल होने वाली कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!