देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर….
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज होगी, यह बैठक सुबह 11 बजे. से सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित की गई है।
उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए अटल आवास योजना अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तर्ज पर संचालित की जाएगी। अटल आवास योजना के संचालन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कैबिनेट की अगली बैठक में यह विषय रखा जाएगा।माना जा रहा है कि 12 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार इस पर मुहर लगा सकती है।
महिलाओं को क्षेतिज आरक्षण देने के लिए अध्यादेश को आज कैबिनेट की मिल सकती है मंजूरी, साथ ही आगामी दिवाली को लेकर बोनस पर भी चर्चा तेज है।रिपोर्टस की माने को वित्त विभाग ने दिवाली बोनस के संदर्भ में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान और भुगतान कर दिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!